41. रोगी के छींकने खांसने से कौनसा रोग कैसे फैलता है?
उत्तर. किसी रोगी के छींकने खांसने से छोटे-छोट बून्द्क हवा में प्रवेश कर दूसरे लोगों की श्वास में मिल जाते हैं जिनमें उपस्थित सूक्ष्म जीवी संक्रमण का कारण बन जाते हैं
42.वायु में फैलने वाली 3 बीमारियों के नाम लिखिए?
उत्तर.खांसी जुकाम,निमोनिया,क्षय से रोग
43.अधिक भीड़ वाली जगह पर किस माध्यम से रोग जल्दी फैलता है?
उत्तर. वायु से
44. जल से संक्रमण कैसे होता है?
उत्तर. जल संक्रमणीय रोग से ग्रसित रोगी के अपशिष्ट जल में मिलकर स्वस्थ व्यक्ति के द्वारा जाने अनजाने पी लिया जाता है तो रोग का संक्रमण हो जाता है
45.लैंगिक संपर्क से फैलने वाले दो रोगों के नाम लिखिए?
उत्तर. सिफलिस, AIDS
46.लैंगिक संचारी रोग किस प्रकार नहीं फैलते?
उत्तर. हाथ मिलाने ,गले मिलने,खेल-कूद और कुश्ती आदि
47.किसी सामान्य रोग वाहक का नाम लिखिए?
उत्तर.मच्छर
48.मच्छर समतापी प्राणी का रक्त क्यों पीता है?
उत्तर. अत्याधिक पोषण के लिए ताकि परिपक्व अंडे दे सके
49.आहार नाल से शरीर में प्रवेश करने वाली सूक्ष्म जीवी कहां रहेंगे?
उत्तर. आहार नाल या यकृत में
50. पीलिया का कारक कौन है?
उत्तर.हिपेटाइटिस बैक्टीरिया
51.क्षय रोग कि अवस्था में व्यक्ति बैक्टीरिया फेफड़ों में कहां से प्रवेश करते हैं?
उत्तर. नाक से
52. HIV कहां फैलते हैं?
उत्तर. लसीका ग्रंथियों में
53.रोग के लक्षण शरीर पर कहां प्रकट होते है?
उत्तर.जिस उत्तक या अंग पर सूक्ष्म जीव का आक्रमण होता है रोग के लक्षण वही प्रकट होते है
54.जापानी बुखार किस अंग को प्रभावित करता है?
उत्तर. मस्तिष्क को
55.शोथ किसे कहते हैं?
उत्तर. शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र क्रियाशील होकर प्रभावित उत्तक के चारों ओर एक सक्रीय प्रतिरक्षा तंत्र बना देता है जिससे रोग उत्पन्न करने वाले सूक्ष्म जीवों को मारने के लिए अनेक कोशिकाएं बन जाती है नई कोशिकाओं के बनने के प्रक्रम के शोथ कहते है
56.शोथ प्रक्रम के सामान्य प्रभाव क्या है?
उत्तर.फूलना,दर्द होना, बुखार
57.HIV-AIDS से व्यक्ति की मृत्यु प्राय:किस कारण होते हैं?
उत्तर.HIV-AIDS संक्रमण से प्रतिरक्षा तंत्र के कार्य नष्ट हो जाते हैं प्रतिदिन होने वाले छोटे-छोटे संक्रमणों का मुकाबला भी व्यक्ति नहीं कर पाता है और यही रोगी की मृत्यु के कारण मनते हैं
58.रोगी की तीव्रता की अभिव्यक्ति किस आधार पर होती है?
उत्तर. यह सूक्ष्मजीवों की संख्या पर होती है यदि सूक्ष्म जीवी कम होंगे यह तो रोग की अभिव्यक्ति भी कम होगी पर यदि सूक्ष्मजीवी अधिक होंगे तो रोग की अभिव्यक्ति भी तीव्र होगी
59.संक्रमण रोगों के उपचार के 2 उपाय कौन से हैं?
उत्तर.(i)रोग के प्रभाव को कम करना
(ii) रोग के कारण को मार देना
60.बीमार होने पर हम आराम क्यों करते हैं?
उत्तर. इससे ऊर्जा का संरक्षण होता है और बीमारी जल्दी ठीक हो जाती है
61. हमें बीमारी से ठीक होने के लिए कैसी दवाओं का प्रयोग करना होता है?
उत्तर. जो हमारे शरीर को प्रभावित किए बिना सूक्ष्म जीवों की संश्लेषी मार्ग को रोक सके
62.एंटी वाइरल औषधि बनाना क्यों कठिन है?
उत्तर. वाइरस की रासायनिक प्रणाली बहुत कम होती है वह हमारे शरीर में प्रवेश कर अपनी जीवन प्रक्रिया के लिए हमारी मशीनरी का प्रयोग करते हैं इसलिए एंटीवायरल औषधि बनाना कठिन है
63.कौन सी एंटीवायरल औषधि अब उपलब्ध है?
उत्तर.HIV संक्रमण को नियंत्रित करने की औषधि
64. रोगों के उपचार से क्या अच्छा है?
उत्तर. रोगों का निवारण
65. रोगों से बचने के क्या उपाय हैं?
उत्तर.(i) रोगी से दूर रहें
(ii) साफ हवा पानी का प्रयोग करें
66. रोगाणुओं से हमारे शरीर में कौन लड़ता है?
उत्तर. शरीर में स्थित प्रतिरक्षा तंत्र
67. हमारे शरीर में रोगाणुओं को कौन मारता है?
उत्तर. विशिष्ट कोशिकाएं
68.गंभीर संक्रामक रोग किसकी असफलता की ओर संकेत करता है?
उत्तर. प्रतिरक्षा तंत्र की असफलता
69. उचित मात्रा में भोजन न मिलने पर शरीर में कौन असफल हो जाता है?
उत्तर.प्रतिरक्षा तंत्र
70. कौन सा रोग विश्व से मिटाया जा चुका है?
उत्तर. चेचक
71.कौन सा रोग ऐसा है जो एक बार हो जाने के बाद दोबारा कभी नहीं होता?
उत्तर.चेचक
72.प्रतिरक्षाकरण के नियम का आधार क्या है?
उत्तर.जब रोगाणु प्रतिरक्षा तंत्र पर दूसरी बार आक्रमण करता है तो समृति के आधार पर प्रतिरक्षा तंत्र अपनी पूरी शक्ति से उसे नष्ट कर देता है
73.टिकाकरण का सामान्य नियम क्या है?
उत्तर.शरीर में विशिष्ट संक्रमण प्रविष्ट करा कर प्रतिरक्षा को मूर्ख बनाना और रोग को रोकना
74.टिकाकरण से शरीर में क्या प्रविष्ट कराया जाता है?
उत्तर. विशिष्ट संक्रमण
75. आजकल रोग निवारण हेतु कौन कौन से टीके उपलब्ध है?
उत्तर. टेटनस, डिप्थीरिया, कुकुर खांसी, चेचक,पोलियो
76. पीलिया किस द्वारा संचालित होता है?
उत्तर. पानी
No comments:
Post a Comment